सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को मिली ‘वाइ’ श्रेणी की सुरक्षा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के नए सुप्रीमो तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम का सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। उनको वाइ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम आज से वाइ श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। नरेश उत्तम को शिवपाल सिंह यादव के स्थान पर पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी परिवार में मचे घमासान के बीच पार्टी के संगठन में कई बदलाव किये गए थे। जिसके तहत नरेश उत्तम को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को हटाकर नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था जबकि स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। अब नरेश उत्तम की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।