नरेन्द्र, अरशद, विजय और अजीत को अखिलेश ने दिया टिकट

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी| जिसमे उन्होंने विधायक नरेन्द्र सिंह, विजय सिंह और अजीत कठेरिया के साथ ही साथ विधायक पुत्र अरशद जमाल को अपना प्रत्याशी बनाया है|

बीते काफी दिनों से पार्टी में पिता और पुत्र के विवाद के दौरान प्रत्याशी भी असमंजश में आ गये थे| जनपद में हर जगह मुलायम सिंह के अलग और अखिलेश यादव के अलग प्रत्याशी मैदान में थे| लेकिन चुनाव आयोग से सिंबल मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पुन: सूची जारी की| जिसमे लगभग सभी वर्तमान विधायको को टिकट दिया गया है|

सदर से विधायक विजय सिंह को सपा से टिकट ,मिला है| इसके साथ ही साथ अमृतपुर से सुबोध यादव का पत्ता बिल्कुल साफ कर पूर्व मंत्री व अमृतपुर से विधायक नरेन्द्र सिंह यादव को टिकट मिल गया है| भोजपुर से वर्तमान विधायक जमालुद्दीन ने इस बार चुनाव से तौबा कर ली| उनके बड़े पुत्र अरशद जमाल को पार्टी ने भोजपुर से टिकट दिया है| वही कायमगंज से भी विधायक अजीत कठेरिया को टिकट मिल गया है| चारो विधान सभाओ की टिकट फाइनल होने के बाद अब लोगो की नजरे बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों पर टिकी है|