विद्यालय के ताले तोड़कर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालय विल्हा विद्यालय के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया| घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|

विद्यालय के प्रधानाचार्य महाबीर सिंह ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते दो दिन अवकाश के कारण विद्यालय बंद रहा| सोमबार को सुबह वह और शिक्षा मित्र अबनीश कुमार विद्यालय पंहुचे| तो विद्यालय के कमरे का ताला टूटा पड़ा मिला| कमरे के भीतर से लगा हुआ पंखा व दो बक्से में रखे पंखे के साथ ही साथ दो सीएफएल व अन्य सामान चोरी किया गया|

पांच बीघा गन्ना जलकर राख
थाना क्षेत्र के जिजौंटा बुजुर्ग निवासी विनोद पुत्र राजबहादूर की पांच बीघा ईख की फसल में आग लग गयी| जिससे सारी फसल जलकर राख हो गयी| विनोद ने गाँव के ही कुछ लोगो पर आरोप लगाया है|