बुलेरो से सिपाही को कुचलने का प्रयास, राइफल टूटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना जहानगंज में तैनात सिपाही मयंक शेरावत पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी नौना मसूरपूर मुजफ्फरनगर को बीती रात एक बुलेरो ने कुचलने का प्रयास किया| टक्कर लगने से सिपाही के कंधे पर टंगी राइफल के दो टुकड़े हो गये| जबकि सिपाही के भी गम्भीर चोट आयी| पुलिस ने बुलेरो चालक और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

बीती रात अधिकारीयों के निर्देश पर थाना क्षेत्र के काली नदी पुल के निकट सीमा पर मयंक व एचसीपी सुरेश पाठक चुनाव से सम्बंधित वाहन चेकिंग कर रहे थे| वह एक मिल्क बैन को चेक कर रहे थे की तभी फर्रुखाबाद की तरफ से छिबरामऊ की तरफ तेज रफ्तार बुलेरो सिपाही मयंक को दिखायी दी | मयंक ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया| लेकिन तेज रफ्तार बुलेरो के चालक ने मयंक को कुचलने का प्रयास किया| बुलेरो की टक्कर मयंक के कंधे पर टंगी राइफल के लगी| जिससे राइफल के दो टुकड़े हो गये| जबकि सिपाही दूर जा गिरा | गाड़ी अनियंत्रित होकर कुछ दूर पर रुक गयी|

मौके पर खड़ी डायल 100 के सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया| वही डायल 100 से ही मयंक को लोहिया अस्पताल भेजा| सिपाही मोहित कुमार ने मयंक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| रात में ही एसपी सुभाष सिंह बघेल, सीओ मोहम्मदाबाद उमेश सिंह व सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार के साथ लोहिया अपस्ताल पंहुचे| सुबह एएसपी अशोक कुमार ने लोहिया अस्पताल पंहुचकर सिपाही के हालचाल लिये| पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर बुलेरो चालक सचिन पुत्र सत्यपाल व उसके साथ विवेक व गोलू के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया| सचिन ने बताया की वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य करते है| वह कोतवाली फतेहगढ़ से सीसीटीवी कैमरा लगाकर लौट रहे थे | अचानक गाडी अनियंत्रित हो गयी| जिससे सिपाही को टक्कर लगी है | गाड़ी में पुलिस को सीसीटीवी कैमरा लगाने से सम्बंधित सामान भी बरामद हुआ है|