हेलमेट लगाने वालो को दिये गुलाब

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन ने यातायात के नियमो का पालन करने के लिये लोगो को अनोखो तरीके से जाग्रत किया | कार्यकर्ताओ ने बाइक पर हेलमेट लगाकर चल रहे सबारो को फूलभेट किया|

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने कहा कि यातायात नियमो के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान जनपद में जगह-जगह चलाया जायेगा| जिससे लोग यातायात नियमो को लेकर जागरूक होंगे और दुर्घटनाओ से बचेगें| सभी को इसका पालन भी करना चाहिए | जल्द ही संगठन जिलाधिकारी से भेट कर जिले में हेलमेट अनिवार्य करने की मांग रखेगा | पंकज प्रकाश, रवि मिश्रा, प्रशांत सोमबंशी, अवनीश सिंह, रजत कटियार, नरेन्द्र सोमबंशी,रोहित शाक्य, मोहित यादव आदि मौजूद रहे|