थाने के निकट महिला की चैन लूटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम रुखैया निवासी साहब सिंह अपनी पुत्री प्रियंका पत्नी विजय सिंह को लेकर जा रहे थे| थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक सबारो ले प्रियंका की चैन लूट ली| पुलिस ने अपना गला फंसता देख तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया|

15 दिन पूर्व मायके आयी प्रियंका पिता साहब सिंह और भाई रामकिशन के साथ बाइक पर सबार होकर सराय जा रही थी| जंहा से उसे बस से ससुराल इकदिल जगमोहनपुर इटावा जा रही थी| जब वह मेरापुर थाने के निकट पंहुची तो अचरा की तरफ से आये तीन बाइक सबारो ने उसकी बाइक को ओवर टेक करके रोंक लिया| बाइक सबार बदमाशो ने प्रियंका की चैन लूट ली और बड़े आराम से फरार हो गये| प्रियंका ने घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने आचार संहिता में अपना गला फंसता देख तत्काल तीन अज्ञात बाइक सबारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस जाँच कर रही है|