भ्रष्टाचार पर युवा निबन्धकारों का हमला

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में मंगलवार को निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे भारत में भ्रष्टाचार कारण और निवारण विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे|

शहर के एसबीआई रेलवे रोड स्थित एयरहोस्टेस एकेदमी में आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार कागज पर उकेरे| युवा निबंधकारो ने अपने विचारो में कहा की संविधान के खिलाफ आचरण भ्रष्टाचार में आता है| शिक्षा चिकित्सा और सरकारी व गैर सरकारी सभी क्षेत्रो में किसी ना किसी रूप में जनता जिम्मेदार है| इस भौतिकवादी युग में किसी के पास भी समय नही है| जल्दी काम कराने के लिये लोग शर्ट कट अपनाते है और रिश्वत देते है|

इस दौरान कृष्ण कान्त अक्षर, सच्चिदानंद मिश्रा, मयंक मिश्रा, विवेक चतुर्वेदी, सुनील सक्सेना आदि मौजूद रहे|