पार्टी एकजुट करने को हबन में ओम-स्वाहा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

spaa-puspenderफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी में मुलायम और अखिलेश में चल रही खीचतान से पूरे प्रदेश के सपा कार्यकर्ता परेशान है| अपना काम छोड़ कर कार्यकर्ताओ की नजर पार्टी के आने वाले एक्शन पर बनी हुई है| पार्टी में एक जुटता नही रही| इसी एकजुटता को पुन: कायम करने के लिये सपा नेताओ ने हबन में आहुति दी|

बताते चले की इस टिकट बंटवारे से नाराज मुलायम पुत्र अखिलेश यादव अब आर पार के मूड में हैं। उनका पिता से ही विवाद गहराया हुआ है| अभी कोई बीच का रास्ता नही निकला है| सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को एकत्रित कर हबन-पूजन का आयोजन किया गया | जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा की पार्टी में पार्टी में एकता बनाये रखने के लिये ईश्वर से दुआ की जा रही है| दो दिन पूर्व दुआ पढ़ी गयी थी| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव ने कहा की पार्टी को किसी की बुरी नजर लग गयी|

इस दौरान सत्यप्रकाश अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, सरिता भदौरिया, मनोज गुप्ता, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे|