ब्रेकिंग: पुलिस दबिश के दौरान शातिर की गोली लगने से मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

mautफर्रुखाबाद:(कमालगंज/जहानगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम न्यामतनगर भड़ौसा निवासी 43 वर्षीय किस्मत पुत्र अल्ताफ को पुलिस पकड़ने गयी थी| उसी समय चली गोली किस्मत के सीने में जा लगी| जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पंहुचे|

किस्मत पर विभिन्य मामलो में कई मुकदमे दर्ज है| जिसके चलते सोमबार कि की शाम किस्मत अपने घर पर था| तभी कई थानों कि पुलिस ने उसके गाँव को चारो तरफ से घेर लिया| मृतक की भतीजी इमराना ने बताया की एक सफेद गाड़ी आकर उसके चाचा किस्मत के घर के पास आकर रुकी| उसके साथ में दो बाइक भी थी| उसमे से कुछ लोग उतरे दो पुलिस कि वर्दी में थे| कुछ लोगो ने गोली चला दी| जिससे गोली किस्मत के लग गयी| परिजन उसे 108 एम्बुलेस से लेकर सीएचसी पंहुचे| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|

वही मृतक के भाई इरफान ने कमालगंज थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि शाम लगभग 3.30 पर घर के बाहर एक इरफान और उसका भाई एक पेंड के पास खड़े होकर बात कर रहे थे| उसी समय एक सफेद स्कर्पियो आयी जिसमे वर्दी में दो लोग थे| सादा कपड़ो में पांच लोग थे| उन्होंने किस्मत का नाम पूंछा मेरे बताने पर सादा वर्दी वालो ने किस्मत पर पिस्टल से गोली चला दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| इसके बाद हमलावर भाग गये| जिसके बाद परिजन घायल किस्मत को लेकर 108 एंबुलेस से सीएचसी कमालगंज लेकर आ रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया|

मृतक के ऊपर जहानगंज थाने में ही 14 मुकदमे दर्ज है| घटना कि सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी आलोक कुमार आदि पुलिस बल के साथ मौके पंहुच गये| एएसपी अशोक कुमार ने बताया की पुलिस यदि दबिश देंने गयी थी तो उन्हें अवगत नही कराया गया| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|