दरिंदो ने गला दबाकर की थी रेवती की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

co-kaaymgnjफर्रुखाबाद :बीते दिन थाना क्षेत्र के बलीपुर में मौत के घाट उतारी गयी युवती रेवती के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया| जिसमे पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए पुलिस ने स्लाइड भी बनवाई है। इसके अलावा डीएनए जांच भी कराए जाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में दो को हिरासत में भी लिया है |

बीते 29 दिसम्बर से लापता मृतका सुमनलता उर्फ़ रेवती की लाश शुक्रवार की सुबह एक गड्ढे में पड़ी मिली थी| पिता गजराज ने अज्ञात लोगो के खिलाफ पुत्री की हत्या किये जाने का मुकदमा भी दर्ज करा लिया था| एसपी सुभाष सिंह बघेल के निर्देश पर डा.सोमेश अग्निहोत्री और डा.मोहम्मद आरिफ के पैनल से पोस्टमार्टम हुआ। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम में रेवती की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। बलात्कार की आशंकाको देखते हुए स्लाइड बनाई गयी है|

वही शनिवार को सीओ मोहम्मदाबाद उमेश शर्मा, थानाध्यक्ष अशोकधर पाण्डेय मृतका के गाँव बलीपुर गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| उसी समय पुलिस ने गाँव से ही दो लोगो को हिरासत में ले लिया| थानाध्यक्ष अशोकधर पाण्डेय ने बताया की जाँच चल रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|