अखिलेश विरोधी नही देखे पाएंगे विधान सभा का मुंह: रामगोपाल

FARRUKHABAD NEWS

bikki-ramgopalफर्रुखाबाद: सपा में मचे टिकटो के घमासान के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा संसद प्रो० रामगोपाल यादव सदर विधायक विजय सिंह के पिता प्रेम पहलवान के निधन पर सांत्वना देने पँहुचे| जंहा उन्होंने सीएम अखिलेश यादव का समर्थन किया और कहा कि जो लोग सीएम का विरोध कर रहे है वह विधान सभा का मुंह नही देख पायेंगे| राम गोपाल से साफ कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिन नामों की घोषणा की है, वही सूची असली है। वही नाम असली है। यही लोग चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने साफ़ किया की अभी दो चार दिन में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा| ramgopal-vijy-yadavराष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जब मै पार्टी से निकाला गया तो मुम्बई से मैंने मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखा था| जिसमे यह साफ किया था की मैं अखिलेश को सीएम बनाने के लिये काम करता रहूँगा| सारा काम ठीक ठाक चल रहा था| लेकिन एक व्यक्ति के कहने पर उन्होंने अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया|

रामगोपाल ने साफ़ कहा कि कुछ लोग पार्टी में तोड़फोंड करना चाहते है और वह इस काम में लगे है| वही अखिलेश को सीएम के रूप में भी नही देखना चाहते| अब समझौता नही होगा| मैं बाहर गया था| नेता जी ने उनसे 1 जनवरी को सूची जारी करने की बात कही थी| लेकिन इससे पहले ही उन्होंने सूची जारी कर दी| उन्होंने साफ़ कहा जो अखिलेश का विरोध कर रहे लोग अबकी बार विधान सभा का मुंह तक नही देख पायेंगे| कई सूची जारी होने की बात पर उन्होंने कहा की अभी दो चार दिन में सब कुछ ठीक हो जायेगा| एक प्रश्न के जबाब में की क्या अखिलेश के समर्थक अलग चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे के जबाब में उन्होंने कहा कि दलीय और निर्दलीय तय करना चुनाव आयोग का काम है| उनके साथ एमएलसी आशीष यादव व अरविन्द यादव भी आये थे|

सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता, सदर विधायक विजय सिंह, दमयंती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, बिक्की सिंह, पुष्पेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे|

इस दौरान