सत्ता से दूर ही रहेगा फर्रुखाबाद महोत्सव!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

farrukha-mhitsavफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद महोत्सव में इस बार सत्ता का जलजला नही दिखेगा| फ़िलहाल आयोजको ने सपा ने बड़े नेताओ से किनारा कर लिया है| कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी के माध्यम से ही कराने की तैयारी चल रही है| बीते वर्ष में आयोजित हुये महोत्सव में कई-कई सपा के मंत्रियों ने महोत्सव में शिरकत की थी| लेकिन सपा का किनारा होता देख आयोजको ने भी किनारा कर लिया| शुक्रवार को पटेल पार्क में मेहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|menhdimhotsvaमेंहदी प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत कि मौजूदगी में किया गया| प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता ने ब्राइडल मेहदी, दर्शिता राठौर ने अरेबियन मेंहदी, दुर्गा ने राजस्थानी शिवानी ने भरवा मेंहदी लगाकर प्रतोयोगिता में प्रतिभाग किया| दोपहर को नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल ने पटेल पार्क पंहुचकर तैयारियों का जायजा लिया| महोत्सव की तैयारी जोरों पर है| इस बार महोत्सव में खुले में शौच और नोटबंदी का मुद्दा प्रमुखता से दर्शको को देखने को मिलेगा| कई सामजिक कुरीतियों जैसे भ्रूणहत्या और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ, सर्जिकल स्ट्राइक आदि के मुद्दे प्रमुख रूप से महोत्सव में देखने को मिलेंगे| लेकिन इस बार आयोजक ने सत्ता से किनारा कर लिया है| हालाँकि कई सपा नेता जिलाधिकारी द्वारा बनायी गयी कमेटी के सदस्य है लेकिन बड़े नेताओ और मंत्रियों से इस बार आयोजक दूर रहने वाले है|

महोत्सव के अध्यक्ष डॉ० राम कृष्ण राजपूत ने बताया कि अभी किसी भी सत्ताधारी नेता से शुभारम्भ कराने की तैयारी नही की गयी है| फ़िलहाल जिलाधिकारी से शुभारम्भ कराने की तैयारी है|