वो गाली देती रही वो अंदर से निकले नही!

FARRUKHABAD NEWS

mhilaaफर्रुखाबाद:(अमृतपुर) कंबल ना मिलने से खफा महिला ने तहसील परिसर में हंगामा किया| यंहा तक उसने तहसीलदार से गाली-गलौज भी कर दी| लेकिन वह अपने कार्यालय से निकल कर बाहर नही आये|

थाना अमृतपुर के कस्बा निवासी महिला मीरा पत्नी बाबूराम कंबल ना मिलने की शिकायत करने तहसीलदार के कार्यालय में घुस गयी|तब तहसीलदार शेख आलम गीर उनकी बात सुने बिना ही दुसरे कमरे में चले गये| महिला हसिया और खुरपा लिये हुये थी| महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दिया| जिससे भीड़ लग गयी | लेकिन किसी की भी हिम्मत नही हुई की महिला को शांत कर सके| जिसके बाद तहसीलदार की गाड़ी भी घेरी गयी| वह किसी तरह से निकले| लेकिन कंबल नही मिल सका|