प्रधान के भाई सहित दो गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

aaropi-surendr-aur-nepaalफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सीढे चकरपुर में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ने चार लोगो को गोली मार दी थी| जिसमे पुलिस ने प्रधान सहित आधा दर्जन लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस ने हत्या के प्रयास में मुकदमा तरमीम कर आरोपी प्रधान के भाई सहित दो को गिरफ्तार कर लिया|

बीती रात पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने आरोपियों प्रधान महिपाल सिंह पुत्र अनोखेलाल व उसके भाई नेपाल सिंह, सतेन्द्र पुत्र वीरपाल, शैलेन्द्र पुत्र बाबू सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ धारा 452,147,148,149,323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज करने और 307 में मुकदमा दर्ज ना करने पर आपत्ति दर्ज की थी| एसपी से उन्होंने शिकायत भी की थी| जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया| इसके साथ ही साथ आरोपी प्रधान महिपाल के भाई नैपाल सिंह व उसके साथ सतेन्द्र पुत्र वीरपाल को गिरफ्तार भी कर लिया|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया की अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है|