प्रधान ने बीडीसी के भाई-बहन सहित चार को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सीढे चकरपुर में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ने चार लोगो को गोली मार दी | जिससे उन्हें गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

घायल सोनू पुत्र छोटे लाल के भाई बीडीसी अरविन्द ने बताया की प्रधानी के चुनाव में बीडीसी सदस्य बने थे| महिपाल सिंह ग्राम प्रधान का चुनाव जीते थे| इन्हे वोट ना देने पर महिपाल रंजिश मानते थे| इसी के चलते उसका भाई 17 वर्षीय सोनू पुत्र छोटे लाल, लक्ष्मी,12 वर्षीय प्रियंका पुत्री छोटे लाल व दो वर्षीय आयुषी पुत्री सुधीर कुमार घर से बाहर ताप रहे थे| तभी ग्राम प्रधान महिपाल सिंह, नेपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह, बड़े, बाबू सिंह तीन बाइको पर आये और प्रधानी के वोट ना देने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगे|

मामले का विरोध करने पर प्रधान व उसके साथियों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग करने लगे| जिससे सभी लोग जख्मी हो गये| घायलों को उन्हें निजी वाहन से लोहिया अस्पताल में भेज दिया| लोहिया अस्पताल में एएसपी अशोक कुमार, स्वाट टीम प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया की जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया जायेगा|