दलाली करने वाले बैंक कर्मियों को जूतों से मारे व्यापारी: सपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

vijay-yadavspaa-jaamgyapanफर्रुखाबाद: नोट बंदी से समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की बैठक में बैंक कर्मी निशाने पर रहे उन्होंने व्यापारियों से कहा की यदि कोई बैंक कर्मी किसी भी बैंक में दलाली करता मिल जाये तो उसे बैंक से बाहर लाकर जूतों से मारा जाये तभी व्यवस्था ठीक होगी|

जिला समाजवादी पार्टी के द्वारा भोलेपुर हनुमान मंदिर के सामने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के संयोजन में आयोजित की गयी व्यापारी बैठक में बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर तीर चलाये गये| कार्यक्रम में बोलते हुये महानगर अध्यक्ष व जिलापंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा की नोटबंदी से जनता परेशान है तभी व्यापारी का व्यापार नही हो पा रहा है| नोट बंदी के चलते उनके ग्राम कुटरा में अभी तक 6 लोग मौत के मुंह में सो चुके है| पीएम मोदी पर उन्होने कहा की पीएम ने उस आदमी को देश की अर्थव्यवस्था सौपी है जो हमेशा हार का सामना करता रहा| जिसके बाद भी उन्हें वित्तमंत्री बना दिया गया| नोटबंदी से देश 10 वर्ष पीछे चला गया|

पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा की मोदी सरकार के नोट बंदी के फैसले का जबाब समाजवादी पार्टी नही बल्कि भविष्य के चुनाव में देश की जनता उन्हें ठीक तरह से सबक सिखायेगी| पूर्व महानगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खां ने कहा की नोट बंदी से व्यापारी परेशान है| लेकिन कुछ बैंक कर्मियों की मिली भगत से पैसे वालो का पैसा बदला जा रहा है और गरीब को केबल दो हजार रुपये ही मिल पा रहे है| उन्होंने व्यापारियों से आवाहन किया की वह बैंको में जाये और यदि कोई बैंक कर्मी दलाली करते दिख जाये तो उसे बैंक के बाहर खीचकर उसे जूतों से मारे| जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा की पीएम देश को एक दम नेपाल बनाने पर तुल गये है जबकि अमेरिका में भी ई-मनी 50 प्रतिशत ही हो पा रहा है|

उन्होंने कहा व्यापारी और किसान का चोली दामन का साथ है| लेकिन दोनोंही परेशान है| उन्होंने सपा नेताओ से कहा की जिस जगह पर बीजेपी कार्यकर्ता मिले उन्हें करारा जबाब दे | इसके बाद सपा नेताओ ने फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगाकर धरना दिया और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया गया | जाम में काफी वाहन फंसे रहे| अनिल मिश्रा, मनोज गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल आदि रहे|