दहेज हत्या के आरोपी के बंद मकान में हजारो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

choriफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के श्याम नगर निवासी बीते जिला जेल के कैदी 77 वर्षीय रामगोपाल की मौत आठ दिसंबर को हो गयी थी| उनके ऊपर दहेज हत्या का आरोप था| उसके मकान काफी समय से बंद पड़ा था| चोरो ने पुलिस पर अपनी सक्रियता का चाबुक चला दिया| चोरो हजारो के जेबरात और वर्तन चोरी कर ले गये|

शहर कोतवाली के मोहल्ला श्यामनगर निवासी रामाकांति पत्नी स्वर्गीय बाबू सिंह की लाश रेलवे ट्रेक पर मिली थी| जिसके बाद मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर ससुर रामगोपाल, जेठ कन्हैया लाल, देवर वीरे व देवारनी संगीता के खिलाफ मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया था| चारो को पुलिस ने जेल भेज दिया था| जिसमे वीरे अभी फरार है उसकी पत्नी संगीता व कन्हैया लाल जिला जेल में बंद थे| लेकिन श्याम नगर शिशु मन्दिर के निकट बने उनके बंद मकान में चोरो ने ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिये|

रामगोपाल के पुत्र भानू ने बताया की वह लोग दूसरे मकान में रह रहे है| इस मकान की चाबी पुलिस के कब्जे में है| रविवार को सुबह जब वह अपने मकान की तरफ आया तो पता चला की उसके मकान के बाहर लगा शटर आदि टूटा है| चोरो ने घर के अन्दर रखे दो झुमकी, एक कमर करधनी, एक जोड़ी पायल और पीतल के वर्तन साफ कर दिये| भानू ने बताया की चोरी वीरे के कमरे में हुई है|

कोतवाल डीके सिंह ने बताया की चोरी हुई ही नही है|

अचानक तबियत खराब होने पर उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|