ब्रेकिंग: बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर लाखो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

bjp-stypal-singh-choristatpal-singhफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी 6 बी/168 निवासी बीजेपी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के आवास को चोरो ने बीती रात निशान बनाया| चोरो के कई दरवाजो के ताले तोड़ घर से लाखो के नकदी जेबर साफ़ कर दिये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

बीती रात सत्यपाल सिंह की पुत्री प्रतिष्ठा का विवाह कार्यक्रम आवास विकास के ही एक होटल में था| जंहा सभी परिजन विवाह कार्यक्रम में व्यस्त थे| चोरो ने तड़के सूने पड़े मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया| और फिर जीने के माध्यम से दूसरी मंजिल पर आ गये| जंहा उन्होंने गैलरी में लगे गेट का ताला तोड़कर कमरों में प्रवेश किया| जिलाध्यक्ष ने बताया की कमरे में रखी दो अलमारी के सभी लाकर तोड़कर चोर लाखो के माल पर हाथ साफ़ कर ले गये| उन्होंने यह भी आशंका जाहिर करते हुये कहा कि सुबह लगभग 3:30 बजे तक परिजन घर से होटल आते-जाते रहे| चोरो ने इसके बाद ही घर में चोरी की| घर में रखी राइफल चोर छोड़ गये| जिलामहामंत्री विमल कटियार भी पंहुचे|

घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल डीके सिंह भी मौके पर पंहुचे और सत्यपाल सिंह से जानकारी ली| सत्यपाल ने आस -पास के ही चोर होने की आशंका पुलिस के सामने जाहिर की| उन्होंने भी तहरीर नही दी है| तहरीर में ही सही रकम का खुलासा करने को कहा है| कोतवाल डीके सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|