तीन घरो से लाखो की नकदी जेबर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

choriफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के हथवाया गाँव निवासी राजेन्द्र पाल के घर बीती रात चोरो ने लाखो के नकदी जेबर चोरी कर लिये| घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी गयी| इसके साथ कटिया गाँव में भी दो घरो में चोरो ने हाथ साफ किये|

राजेन्द्र पाल की पत्नी चन्द्रवती अपने घर में सो रही थी| उसके पास वाले मकान में देवर राजेन्द्र पास के कमरे में सो रहा था| पुत्र संजू व पत्नी रेखा सो रहे थे| छोटा बेटा मनोज व विकास दूसरी मंजिल पर सो रहे थे| राजेन्द्र पास के ही दुसरे मकान में सो रहे थे| बीती रात चोर मकान के पास बनी दुकान की छत से होकर सीढियों के द्वारा नीचे आ गये | संजू व उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया| माँ के ऊपर तमंचा रख दिया| जिससे भयभीत होकर घर के अन्य सदस्यों ने विरोध नही किया| चोर घर में रखे एक सोने का हार, चार चूड़ी सोने, टीका एक, सोने की जंजीर, कमर पेटी, एक अंगूठी, 6 नाक के फूल, चार जोड़ी पायले व साड़ीयां व 50 हजार रूपये चोरी कर लिये| चोरो के जाने के बाद कोहराम मचने पर गाँव के अन्य लोग भी आ गये| घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी|

वही ग्राम कटिया निवासी शबीर की परचून दुकान पर चोरो ने धावा बोल दिया| दुकान का ताला तोड़कर 84 सौ रूपये, साबुन का गत्ता, विस्केट, रेजगारी चोरी कर ले गये| मुजम्म खां के घर में भी चोर घुसे और घर में कोई नही था| मुजम्म खां जेल में है| उसकी पत्नी मायके थी| सुबह कुंडी टूटी देख ग्रामीण मौके पर पंहुचे |