कार्यकर्ताओ को गुमराह करते रहे दावेदार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

bjp-manmendr-singhbhid-bjpvimalफर्रखाबाद: बीजेपी पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में आने के बात पर जुटी भीड़ तब मायूस हो गयी जब उन्हें बता चला की प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम निरस्त हो गया है तो भीड़ बीच कार्यक्रम से उठकर चलने लगी| कार्यकर्ताओ को अंत में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि अब प्रदेश अध्यक्ष नही आ रहे है| जिससे कार्यकर्ता मायूस हो गये|

शहर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में प्रदेश अध्यक्ष के ना पंहुचने पर उनकी जगह पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानमेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि की भूमिका अदा की| उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी इस कानपुर व बुन्देलखण्ड की 52 सीटो पर ही नही 403 सीटो को जीत दिलानी है| उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टी के नेता बीजेपी की जीत के रास्ते में बैरियर लगाने का कार्य कर रहे है| लेकिन बीजेपी की प्रदेश में सरकार पूर्ण बहुमत की बनेगी|

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि यूपी में गुंडा राज है| जमीनों पर कब्जे हो रहे है| जिले में ही नही पूरे प्रदेश में आम जनता अपनी जमीन पर कब्जे को लेकर परेशान है| उन्होंने यह भी कहा की शिकायत होने के बाद पुलिस आम जनता से पैसे लेकर मुकदमा दर्ज करती है और कार्यवाही करने के अलग से धन उगाही करती है| सांसद में यह धोषणा कर कहा की बीजेपी की सरकार आने पर कब्जे की जमीन पर बनाये गये भवनों पर जेसीबी चलाई जायेगी|

पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा की बीजेपी ने पिछड़ी जाति के लोगो का सम्मान बढ़ाया है| पार्टी में कई पिछड़ी जाति के नेता बड़े पदों पर राजनीति कर रहे है| मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास के नारे पर काम कर रही है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि भोजपुर सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाते हुये कहा कि वह पहले कांबर ले जाने वालो को लूटाते थे अब उन्हें चुनाव आने पर राम और रहीम की बात कर रहे है| पूरा कार्यक्रम में बीजेपी के दावेदार भीड़ को बार-बार प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर में आने की बात कहकर गुमराह करते रहे| जिससे कुछ समय बाद कार्यकर्ताओ को खुद ही प्रदेश अध्यक्ष के ना आने की जानकारी हुई| जिसके बाद मुख्य अतिथि के बोलने से पहले ही काफी भीड़ कुर्सी छोड़कर चली गयी| बसपा छोड़ चुके शैतान सिंह शाक्य के साथ ही साथ नरेन्द्र सिंह सोमबंशी, रोहित शाक्य, विकास दुबे, आकांक्षा शुक्ला आदि ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की|

पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, चेयरमैंन विजय गुप्ता,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,भू देवसिंह राजपूत, शैलेन्द्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री विमल कटियार, रुपेश गुप्ता,भास्कर दत्त द्विवेदी, प्रधान जय गंगवार, एफबीएम अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, राहुल जैन, प्रबल त्रिपाठी,शिवांग रस्तोगी, शिवम् दुबे, गुंजन अग्निहोत्री, पंकज पाल आदि मौजूद रहे|