प्रदेश की पुलिस बनवा रही बीजेपी सरकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

rajvir-singh-mukesh-rajput-kuldip-gngvarbjp-bhiadफर्रुखाबाद:भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पंहुचे एटा के सांसद राजवीर सिंह ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार विधान सभा चुनाव के बाद बनाने में यूपी पुलिस की बहुत अधिक भूमिका है| क्योंकि वह मजबूर और कमजोर लोगो पर अत्याचार सपा नेताओ के इशारे पर कर रही है| जिससे प्रदेश की जनता ने बीजेपी को सत्ता में लाने का निर्णय ले लिया है |

शमसाबाद क्षेत्र के फैजबाग़ मे आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पंहुची प्रदेश मंत्री गीता शाक्य ने कहा कि बसपा में पिछडो को कोई सम्मान नही है| मायावती केबल पिछडो के वोट का प्रयोग करने के लिये इस वर्ग का नेता बनाती है और जब वह जीत जाती है तो उन्हें पार्टी से बाहर कर देती है| बाबू सिंह कुशवाह की तरफ इशारा करते हुये कहा कि कुछ को तो जेल तक भिजवा दिया| वही सपा में केबल परिवार बाद की राजनीति होती है| बीजेपी में पिछडो के साथ ही साथ सभी वर्गो का सम्मान सुरक्षित है|

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि उनके दरवाजे पर हर पार्टी का नेता बीजेपी की टिकट के चक्कर में आया लेकिन उसे बीजेपी में जगह नही है| सरकार आने कि बात स गुंडे व बदमाश पार्टी में घुसने के प्रयास में लगे है| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा की सपा में कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक यादव है वही अन्य जाति को सपा में जगह ही नही है|

मुख्य अतिथि के रूप में आये प्रदेश उपाध्यक्ष व एटा के सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि बीते वर्षो में पिछडो के साथ बेईमानी हुई है| क्योंकि पिछडो का 56 प्रतिशत वोट बिखर गया| उसके बाद बीजेपी लोक सभा का चुनाव जीती क्योंकि पिछड़े एक जुट हो गये| उन्होंने कहा सपा में परिवार बाद, कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति होती है| बसपा का तो परिवार ही नही है| जब सपा सरकार आती है तो वह मायावती को जेल भेजने की बात करते है और जब बसपा आती है तो अखिलेश यादव और मुलायम सिंह को जेल भेजने की बात होती है लेकिन कोई आज तक जेल नही गया| उन्होंने साफ कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में बीजेपी 300 से अधिक सीटे जीतेगी| क्योंकि प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार पुलिस बनवा रही है| प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार, टप्पेबाजी आदि की घटना आम हो गयी है|ऊपर से पुलिस आम जनता पर अत्याचार कर रही है| उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जो पुलिस अफसर ठीक से कार्य ना करे उसका नाम लिखकर डायरी में रखो उसे नौकरी करना हम सिखा देंगे|

इस दौरान चेयरमैंन शमसाबाद विजय गुप्ता और जय गंगवार ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया| जिला महामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, रुपेश गुप्ता, भास्कर दत्त, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, द्विवेदी, राजीव सिंह, सर्वेश अम्बेडकर, मोहन अग्रवाल, सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे|