सेन्ट्रल स्कूल के 51वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़े छात्र

FARRUKHABAD NEWS

central-schoolफर्रुखाबाद: केंद्रीय विधालय में आयोजित हुये 51 वें खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में छात्र व छात्राओ ने हिस्सा लिया| छात्रों ने दौड़ प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाकर सभी को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया|

कार्याक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे राजपुर रेजीमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा का भव्य स्वागत विधालय के प्राचार्य रविन्द्र चन्द्र पाण्डेय ने किया| इसके साथ ही साथ उन्होंने ध्वजारोहण किया| उन्होंने कहा की छात्र पढ़ाई के साथ ही साथ खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी द्वारा राष्ट्र निर्माण के पुनीत पथ पर आगे बढने की प्रेरणा दी| उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर और आतिशबाजी चलाकर खेल के शुभारम्भ किया|

800 मीटर दौड़, सैक रेस, नीडल रेस, 80 मीटर रेस, बाल थ्रो, रस्सी कूद, जलेबी दौड़ आदि विभिन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया| बाद में विजयी प्रतिभागियों को उन्होंने पुरुस्कार भी दिये|