सुब्रत पाठक बने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

subrat-shivam-gunjanbjpफर्रुखाबाद: कन्नौज से सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल के खिलाफ चुनाव लड़े और कन्नौज में हुये दंगो में जेल में काफी वक्त गुजारने वाले सुब्रत पाठक को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया है| जिससे उसके समर्थको में ख़ुशी की लहर है|

बीते जुलाई माह में कन्नौज शहर में हुए दंगे के दौरान बगिया फजल इमाम में अकील की मौत हो गई। इस मामले में सुब्रत पाठक के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इस केस की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चली। जिसके बाद 7 अप्रैल 2016 को मंजूर कर ली थी| कई दिनों तक जेल में अज्ञातवास काटने वाले सुब्रत पाठक को आखिर उनकी मेहनत का फल मिला| पार्टी हाई कमान ने उन्हें प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया|

युवा भाजपा नेता शिवम दुबे और गुंजन अग्निहोत्री ने उनके कन्नौज आवास पर पंहुचकर उन्हें शुभकामनाये दी| वही शाम को लाल दरवाजे पर मिष्ठान वितरण के साथ ही साथ आतिशबाजी भी चलाई गयी|