विश्वास के साथ सपा हाई कमान ने विजय पर दिखाया भरोसा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

vijay-yadav-1फर्रुखाबाद: युवा विश्वास गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम के जन्म दिन पर विजय यादव को सपा का महानगर अध्यक्ष बना दिया है| जिससे अब यह तो साफ हो गया है की शिवपाल प्रदेश में युवाओ को आगे लेने के प्रयास कर रहे है| विजय के महानगर अध्यक्ष बनने से उनके समर्थको और क्षेत्र की जनता में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है|

विजय यादव ने अपने समाज सेवा भाव के लिये जाने जाते है| गरीब और जरुरत मंदों की मदद करना उनकी आदत में सुमार है| जिससे चलते उन्हें वर्ष 2010 में जतना ने अपना नेता मान लिया था| उन्हें कुटरा गाँव का प्रधान बनाकर यह साबित भी कर दिया| इसके बाद गाँव के विकास के लिये वह आगे निरंतर लगे रहे| मदद करने में वह कभी गाँव की सीमा में नही रहे| जिसके चलते दूसरे गाँवो और क्षेत्र के लोगो की मदद करते रहे| तो जनता ने कुछ और ही मन बना लिया| जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता ने युवा नेता विजय यादव को बढ़पुर तृतीय क्षेत्र से 2015 में जिला पंचायत सदस्य चुन लिया|

साथ ही साथ पार्टी में भी अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले विजय यादव को सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने उन्हें सपा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी| जिससे उनके समर्थको और शुभ चिंतको में ख़ुशी की लहर है|