महिला के साथ ससुरालियों की जूतमपैजार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

marpit-1234फर्रुखाबाद: कचेहरी परिसर में एक महिला के साथ उसके ससुरालियों की चप्पलबाजी हो गयी| महिला ने एसपी से शिकायत भी की| एसपी ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जाँच करने के आदेश जारी किये|

थाना कमालगंज के ग्राम भटपुरा निवासी महिला रिंकी पत्नी अबधेश ने सोमबार दोपहर न्यायालय परिसर में सास और पति को चप्पलो से जमकर धुना| इसके बाद उसने एसपी सुभाष सिंह बघेल से भी शिकायत की| जिसमे रिंकी ने कहा है कि उसका विवाह अबधेश पुत्र रधुराई निवासी भरतपुर मोहम्मदाबाद के साथ हुआ था| दहेज के कारण पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया| जिसका मुकदमा न्यायलय में चल रहा है| उसने पति अवधेश पर ग्राम नरायनपुर निवासी एक महिला से विवाह कर लेने का आरोप लगाया| रिंकी ने कहा सोमबार को वह तारीख पर आयी थी उसने पति से दूसरी शादी करने का विरोध किया तो पति का भाई अभिषेक और मनोज उसे गाली-गलौज करने लगे|

महिला ने ससुराल जनों पर गलत नियत से पकड़ने का भी आरोप लगा दिया| इसके साथ ही साथ उसका आरोप है कि उसके पति अवधेश सास रामवती व देवर अभिषेक व मनोज ने मिलकर उसे जमीन पर गिराकर चप्पलो से पीट दिया| एसपी ने कोतवाल फ़तेहगढ़ को महिला का मुकदमा दर्ज कर जाँच करने के आदेश दिये|