खेत में पानी लगाने के विवाद में फायरिंग और पथराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अवापुरवरी में रविवार को खेत में पानी लगाने के विवाद में जमकर पथराव और फायरिंग की गयी| जिसमे दो लोग जख्मी भी हुये| पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है|

रामबरन यादव ने बताया कि वह अपन खेत में पानी लगा रहे थे तभी उनके परिवार के ही कुछ लोगो ने खेत में खूंटा गड़ा दिये| जिस पर रामबरन ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया| दबंगो ने अपना दबदबा बनाने के लिये फायरिंग और जमकर पथराव कर दिया| फायरिंग होने से अफरातफरी मच गयी| घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने मौके और जाकर जाँच पड़ताल की|

कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|