ब्रेकिंग: विश्वास गुप्ता बने सपा के जिलाध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

visvas-guptaफर्रुखाबाद:सपा प्रदेश अध्यक्ष शिव पाल सिंह यादव के खासमखास में सुमार विश्वास गुप्ता को समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी कर दी | उन्होंने कहा की पार्टी में सभी को बरीयता मिलेगी |

सपा महानगर अध्यक्ष रहे विश्वास गुप्ता ने बताया की उन्हें पार्टी के लखनऊ कार्यालय से फोन आया की उन्हें समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है | उन्होंने बताया की उनका लक्ष्य है की जिले की चारो सीटे पर जीत हासिल कर सरकार को पुन: बनबाना| इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी साफ किया की जिले में पार्टी की गुटबाजी खत्म करने का पूरा प्रयास किया जायेगा|

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता से सीधा सम्बाद किया जायेगा| वह अपना किसी भी प्रकार का स्वागत ना कराकर सीधे अपने काम पर लगेगे| इससे पूर्व वह कई बार महानगर अध्यक्ष पद पर रह चुके है|