कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा को किया याद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

chaneफर्रुखाबाद: पूर्व विधायक स्व.विमल प्रसाद तिवारी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे कांग्रेसियों ने उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमन्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके काम को याद किया।गोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि इंदिरा जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में देश को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया था। इंदिरा गांधी को विश्व के मानचित्र पर भारत को स्थापित करने वाला प्रधानमंत्री करार दिया। जिनके नेतृत्व में पाकिस्तान को करारा जबाव दिया गया। उन्हें मजदूर किसान और गरीबों का सच्चा हितैषी बताया गया।

जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया ने कहा कि इंदिरा जी ने प्रधानमंत्री रहते बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था, जिससे देश को विकास की गति मिली। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सागर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इंदिरा जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। विनोद गुप्ता, शिवाशीष तिवारी आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नारायण मिश्र ने किया। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर, अखिलेश तिवारी, आदेश तिवारी, पुन्नी शुक्ला आदि मौजूद रहे।