बाइक डीलर के बंद पड़े घर से 12 लाख की चोरी

FARRUKHABAD NEWS POLICE

choriफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया राधा कृष्ण आर्य समाज गली निवासी हांडा बाइक डीलर राजेश वर्मा उर्फ़ टोनी के सूने पड़े घर में बीती रात चोरो ने लाखो के जेबरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया| पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है| लेकिन अभी पुलिस को कोई सफलता हाथ नही लगी है|

राजेश वर्मा अपने नाना की मौत पर 15 नवम्बर को ही औरया गये थे| शनिवार को उन्हें पड़ोसी गोविन्द गुप्ता से सूचना मिली की उनके घर पर चोरी को गयी है पड़ोसी की ही सूचना मिलने पर कोतवाल डीबी तिवारी व दरोगा रशीद अख्तर फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| लेकिन राजेश उस समय तक मौके पर नही आ पाये थे | जिससे पुलिस जाँच कर वापस चली गयी|

दोपहर बाद राजेश वर्मा अपनी पत्नी पिंकी वर्मा के साथ घर में दाखिल हुये तो नजारा देख दंग रह गये| राजेश के अनुसार चोरो ने दो सोने के हार, चार चुंडी, तीन सोने की चेन, दस अंगूठी सहित लगभग 350 ग्राम सोना व 5 जोडी पाजेब, 50 चांदी के सिक्को सहित लगभग आधा किलो चांदी मिलाकर कुल 12 लाख के जेबरात और 25 हजार की नकदी साफ कर ली गयी| चोर उसके पुत्र 12 वर्षीय शीर्ष के स्कूली बैग की किताबे फेंक बैग अपने साथ ले गये| जिससे पुलिस को शक है की चोर उसी बैग में ही चोरी का माल ले गये है|

घटना पर फिल्ड यूनिट और डॉग स्कोट की टीम भी मौके पर आ गयी| डॉग स्क्वायड का ऑस्कर घटनास्थल पर भ्रमित ही रहा। वह विवेचना के लिए किसी भी दिशा में संकेत नहीं दे सका। हैंडलर विपिन कुमार ने डॉग ऑस्कर को घटनास्थल पर कई चीजों को सुंघाया। इसके बाद ऑस्कर घर में घूमा, जीने से नीचे उतरा और मेनगेट पर आने के बाद फिर लौटकर दूसरी मंजिल पर ही चढ़ गया। इसके बाद ऑस्कर ने कोई गतिविधि नहीं की। जिससे माना गया कि वह भ्रमित हो गया है। डॉग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के लौट जाने के बाद गृहस्वामिनी पिंकी वर्मा को घटनास्थल पर लोहे की मुड़ी हुई रॉड मिली, जिसे चोर छोड़ गए थे। माना गया कि चोरों ने ताले तोड़ने में उक्त रॉड का प्रयोग किया होगा। परिजनों ने फोन कर पुलिस को यह जानकारी भी दी।

कोतवाल डीबी तिवारी ने बताया की अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|