कही पे निगाहे तो कही पर लगा निशान

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

goliफर्रुखाबाद: आरआरसी फायरिंग बट फतेहगढ़ में शस्त्र आवेदकों को फायरिंग व हेंडलिंग करायी गयी | जिमसे कई महिला आवेदक ट्रिगर तक नही दवा सकी| जिसके बाद उनके सहयोगी जुगाड़ लगाते नजर आये|

पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल के निर्देश पर प्रतिसार निरीक्षक प्रदीप कुमार ने रिवाल्वर व राइफल व 12 बोर कुल 116 आवेदकों द्वारा फायरिंग व हैण्डलिंग की गयी| जिसमे अधिकतर का निशाना निशाने पर नही लगा| यंहा तक महिला आवेदकों के साथ ही साथ कई पुरुष आवेदक भी ट्रिगर तक नही दवा सके| कायमगंज से आयी एक महिला आवेदक ने बंदूक से निशान लगवाया गया तो वह बंदूक में कारतूस तक नही डाल सकी| साथ आये एक युवक ने जब उसकी मदद करनी चाही तो प्रतिसार निरीक्षक खफा हो गये| उन्होंने कहा इस तरह से किसी को भी पास नही किया जायेगा| जिससे बाद में किसी की जान को खतरा हो|

इस दौरान कई पुलिस कर्मी, आरमोरर के साथ अन्य मौजूद रहे|