दो सराफा दुकानों में लाखो के जेबरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

aspफर्रुखाबाद:(नवाबगंज) थाना क्षेत्र के नबावगंज मेन बाजार में स्थित सोने की दो दुकानों में लाखो के जेबरात चोरी कर लिये गये| जिससे सराफा व्यापारियों में हड़कम्प है| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

मेन बाजार में अजीत यादव की कोमल ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है| उन्हें सुबह 2:30 बजे सूचना मिली की उनकी दुकान में चोरी हो गयी है| चोरो ने उनके शटर का ताला तोड़कर तीन किलो चांदी और 60 ग्राम सोना चोरी कर लिया गया| वही निकट ही रघुवीर सिंह यादव यदुबंशी ज्वैलर्स की दुकान को भी चोरो ने अपना निशाना बनाया| रघुवीर सिंह के अनुसार उनकी दुकान से 6 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना चोरी कर लिया गया| मौके पर भीड़ लग गयी| दो दुकाने के एक साथ टूटे ताले से पुलिस के हाथ पैर फूल गय| घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|

थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|