एक दिन और नही होंगे नये नोटों के दर्शन

CRIME POLICE Politics जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

baink-bndफर्रुखाबाद: जिले में 500 और हजार के रुपये बंद होने से ह़ाहाकार है| ग्राहक नकदी जमा तो कर रहा है लेकिन उसे नये नोट के दर्शन नही हो रहे| बैंक कर्मी उसे 10 के सिक्के सधा रहे है| बैंक अधिकारियो का कहना है कि नये नोट शुक्रवार को आने थे लेकिन नही आ पाये|

बैंको में भी करेंसी और सिक्के ख़त्म होने की कंगार पर है | नये अभी आये नही| यंहा तक कि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी सुभाष सिंह बघेल म=को भी नया नोट नही मिल सका| फर्रुखाबाद एसबीआई के शाखा प्रबन्धक नरेन्द्र कुमार ने एसपी और डीएम को नये नोटों की गद्दी का पहला नोट उन्हें और एसपी को देने का वायदा कर दिया|

एसबीआई फर्रुखाबाद व फ़तेहगढ़ की शाखाओ के बाहर सुबह से ही लोग कतार लगाये खड़े थे| उन्हें भरोसा था कि शुक्रवार को नये नोट मिलेंगे| यह घोषणा पूर्व में एसबीआई ने की थी| लेकिन शुक्रवार को नये नोट ना आने से ग्राहकों में आक्रोश दिखा| एसबीआई फतेहगढ़ के मुख्य प्रबन्धक केसी पाठक ने बताया कि बीती रात नये नोट आने का कार्यक्रम था| किसी कारण बस फतेहगढ़ में आने वाली नोटों की बैन मैनपुरी चली गयी| जिससे नोट नही आ सके| फर्रुखाबाद शाखा में 60 करोड़ का कैश नये नोटों का आ गया है| जिसे तीन तालो में रखा दिया गया है| उनके वितरण की इजाजत अभी नही है| अभी फतेहगढ की शाखा में भी पैसा जल्द लगभग दो दिनों में आ जायेगा| जिसके बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा|

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बताया की सभी बैंको में ठीक से कार्य चल रहा है| एक दो दिन में सब ठीक आ जायेगा|