संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

GOLIफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छत्तादलपतराम निवासी 21 वर्षीय सूरज पुत्र प्यारेलाल को संदिग्ध रूप से गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल के अनुसार बीते 8 नबम्बर को मोहल्ला नुनहाई से निकलते हुये कुछ लोगो से उसका विवाद हो गया था| जिसके चलते बीती रात भी आरोपियों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी थी| गुरुवार को वह कोतवाली में शिकायत करने आ रहा था तभी आरोपी अभिनव शुक्ला, रिंकू अवस्थी , विपिन अवस्थी व लल्लू ने उसे सदबाडा शनि देव मंदिर के निकट घेर लिया|

उन्होंने उस पर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी| जिससे गोली उसकी कोख में लगी| घायल हालत में वह कोतवाली पंहुचा | जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गये | कोतवाली के सिपाही विजय बहादूर ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| सीओ सिटी आलोक कुमार, एसएस आई मिर्जा सदरे आलम बेग आदि लोहिया अस्पताल पंहुचे|