भू माफियाओं के खिलाफ फूटा किसान यूनियन का गुस्सा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

kisan-yuniyanफर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन ने जनपद के कई भू माफियाओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है| यूनियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया है| किसान यूनियन ने जिले के माने हुये कई दिग्गजों पर अबैध-कब्जा कर जमीन हड़प लेने का गम्भीर आरोप भी लगाया है|

किसान यूनियन ने आन्दोलन कर नवाबगंज के ग्राम सभा बरतल में गनीपुर निवासी राजीव रंजन, राजू अवस्थी, राकेश सक्सेना व नगला दुली के प्रधान सुरेन्द्र सिंह यादव पर गम्भीर आरोप लगाये है| आरोप है कि रजीव रंजन आदि ने कई जमीनों पर कब्जे करके बेंच चुके है व साबित्री देवी पत्नी छबिनाथ, बालक राम व उमेश चन्द्र व बाबू राम पुत्र खुर्रम खां निवासी सलेमपुर बरतल, शम्भूदयाल निवासी नवाबगंज आदि लोगो की पट्टे की जमीन पर कब्जा करने कि कोशिश की है|

इसके साथ ही ग्राम सभा बहोरा के लेखपाल, कानूनगो द्वारा किसानो पर जहानगंज थाने में जो एफआईआर दर्ज की गयी है| उसे वापस लेने कि मांग भी किसान यूनियन ने की है| उन्होंने राजेपुर में रामगंगा के कटान से अदालपुर भटौली से कडक्का तक हो रहे कटान को रोंकने के लिये बाढ़ निरोधक कार्य करने की मांग भी की गयी है| जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, हरिओम अग्निहोत्री, गुड्डू यादव, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे|