पेंड काटने को लेकर जबाबी फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम सिरमौर तराई नगला बरी में बबूल का पेंड काटने को लेकर फायरिंग हुई| पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगो को हिरासत में ले लिया| दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है| पुलिस जाँच में जुटी है|

बबूल का पेड़ काटने को लेकर पनपे विवाद में फायरिंग की गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस ने एक पक्ष के पंकज पुत्र बलवीर यादव, रामकिशोर और दूसरे पक्ष के लक्ष्मण सिंह को हिरासत में ले लिया| पंकज ने लक्ष्मण सिंह, मुकेश, गिरंद, अनिल के खिलाफ तहरीर दी व दूसरे पक्ष से अनिल ने पंकज,सुखवीर, संदीप, महावीर व रामकिशोर के खिलाफ तहरीर दी है| दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप जड़ा है|

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि एक पक्ष से दो फायर किये गये| आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है| जाँच की जा रही है|