टीम मेजर ने निकाली चीनी सामान की बहिष्कार यात्रा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

tim-mejarफर्रुखाबाद : भाजपा ने सदर सीट के दावेदार मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के लिये काम कर रही टीम मेजर ने बुधवार को चीनी के निर्मित सामान का बहिष्कार किया| जिसमे बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे|

टीम मेजर के कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित पंडाबाग़ में एकत्रित हुये| जंहा से उन्होंने चौक बाजार तक बहिष्कार यात्रा निकाली| जिसमे चीन में निर्मित सामान का विरोध कर नारेबाजी हुई| बताते चले की दीपावली के चलते बड़ी संख्या में चीन से निर्मित सामान बाजार में बिक रहा है| जबकि लगातार सामाजिक व राजनैतिक संगठन इसका विरोध करते चले आ रहे है| इस दौरान अभय मिश्रा, अभय दुबे, अंकुश कश्यप, अर्पित गुप्ता, पियूष मिश्रा, मनोज मिश्रा, रिंकू दुबे, विशेष शुक्ला, अंकित गुप्ता व शिवम अवस्थी आदि मौजूद रहे|