डेंगू-मलेरिया ने लेली महिला सहित दो की जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

denguफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर कच्छ निवासी महिला सहित दो लोगो की मौत हो गयी| जिससे गाँव में दहशत फ़ैल गयी| मंगलवार को पूरे दिन गाँव में मातम पसरा रहा|

गाँव के 60 वर्षीय सेवकराम को बीते दो दिन पूर्व बुखार ने जकड़ा| पुत्र संजय ने बताया कि पिता को कायमगंज व फर्रुखाबाद में निजी अस्पताल में उपचार कराया लेकिन कोई लाभ नही हुआ| इसके बाद उन्हें आगरा में भर्ती किया गया| जंहा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी| शव गाँव में पंहुचते ही कोहराम मच गया| इसके साथ ही साथ बीते 15 दिन पूर्व मलेरिया का डंक 45 वर्षीय महादेवी पत्नी दयाराम को लगा| उनका भी इलाज चल रहा था| उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया| दोनों घरो के साथ ही साथ पूरे गाँव में मातम पसर गया | परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|