पूर्व सैनिको की रैली में होगी त्रिस्तरीय सुरक्षा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

armi-raliफर्रुखाबाद: आगामी 27 अक्टूबर को होने वाली पूर्व सैनिको की रैली की तैयारियों को आरआरसी के कमांडेट ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने मंगलवार को रैली की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये|

ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने निर्देश जारी कर कहा कि व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नही होनी चाहिए| वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को लाने के लिये यातायात की व्यवस्था कर ली गयी है| डिप्टी कमांडर के साथ उन्होंने सिखलाई के मेजर एस के दलाल, मेजर केके वाजपेयी आदि के साथ वार्ता कर तैयारी बुधवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिये| रैली में फर्रुखाबाद, इटावा, औरया व कन्नौज जनपद के पूर्व सैनिक हिस्सा लेंगे| 27 अक्टूबर को रैली स्थल को जाने वाले रास्ते पर ट्राफिक का रूट बदल दिया जायेगा| पुलिस क्यूआरटी, सेना पुलिस व महिला पुलिस की व्यवस्था की गयी है| वही शहीद स्थल को फूलो से सजाया जायेगा| इस दौरान मुख्य अतिथि मेजर जनरल विनोद शर्मा व अन्य अधिकारी रैली से पूर्व पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन करेंगे|

रैली में में पेंशन अधिकारी, चिकित्साधिकारी, बैंक अधिकारी, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास पूर्व सैनिको की समस्या को सुनेंगे और उसका निराकरण करेंगे|