गाय को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार: गोपाल मणि

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक राष्ट्रीय

gopal-maniफर्रुखाबाद: भारतीय गौ क्रांति मंच के संस्थापक और गौ प्रतिष्ठा भारत यात्रा संचालक संत गोपाल मणि ने कहा कि गाय को सरकार राष्ट्र माता घोषित करे| क्योंकि देश और प्रदेश के करोड़ो लोग गाय को अपनी माँ मानकर उसके सामने सिर झुकाते है| जिलाधिकारी को इस सम्बंध में ज्ञापन दिया गया|

शहर के पांचालघाट स्थित दुर्वासा आश्रम में यात्रा लेकर आये गोपाल मणि ने कहा कि गाय हमारी भारतीय संस्कृति की मूल्य जान है| शास्त्रों में गाय को माँ का सम्मान दिया गया है| लेकिन सरकार गाय को पशु मानती है| जबकि शास्त्रों में गाय को विश्व की माँ कहा गया है| उन्होंने बताया की वह गौ प्रतिष्ठा भारत यात्रा लेकर गंगोत्री धाम से प्रारंभ की थी| वह अब तक 160 जनपदों में यात्रा लेकर जा चुके है|

उन्होंने बताया कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिये पहले जनता को जागरूक होना पड़ेगा| जनता जब जागरूक होती है तभी सरकार भी उनकी मांग को अमल में लाती है| इस यात्रा का उद्देश्य मुख्य रूप से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा, गाय के गोबर को सरकार दस रूपये किलो में खरीद करे| दस वर्ष तक के बच्चो को गौ दूध को पिलाना अनिवार्य करना शामिल है| मनोज पाठक दलवीर सिंह यादव, रमेश राजपूत, राजेश पाठक, श्याम जी अवस्थी, प्रदीप यादव, विनय दुबे आदि मौजूद रहे|