कथा वाचक के तबेले में लगी आग, लाखो का सामान राख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

ramkranफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम बारह पत्थर चौधरियांन निवासी कथा वाचक पंडित राजकरन मिश्रा के तबेले में अचानक आग लग गयी| जिससे उसका लाखो का सामान जलाकर राख हो गया|

कथा वाचक पंडित राजकरन मिश्रा के घर के कुछ दूरी पर ही उनके मबेशी बांधने का तबेला है| जिसमे उनका अन्य सामान भी रहता है| दोपहर बाद अचानक उसमे आग लग गयी| घटना की सूचना मिलने पर राजकरन मिश्रा के पुत्र अरविंद मिश्रा मौके पर पंहुचे| तब तक आग ने बिकराल रूप ले लिया| उन्होंने जैसे तैसे उन्होंने अपने जानवर बाहर निकाले| आग से उसमे रखा इंजन पम्प सेट, चार मशीन, भूसा, शीशम की लकड़ी, खेती के अन्य उपकरण जल गये| मोहल्ले वालो की मदद से आग पर काफी मसक्कत के बाद काबू पाया|

राजकरन कथावाचक ने बताया कि उसका लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया|