सिचाई विभाग के लिपिकों को नलकूप विभाग के जेईओ ने पीटा, अभिलेख फाड़े

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

sichaaee-vibhag-anupsichaaee-vibahgफर्रुखाबाद: अधिशाषी अभियंता सिचाई विभाग के कार्यालय में घुसकर हड़ताल कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने काम कर रहे लिपिकों और कर्मचारियों को जमकर पीट दिया| उनके कमरे में रखा फर्नीचर भी फेंक दिया| आरोप यह भी है कि अभिलेख भी फाड़े| जिसके बाद पीड़ित लिपिक और कर्मी उग्र हो गये| उन्होंने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया|

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले जेई बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे है| सभी जेई हड़ताल पर है| संगठन के पदाधिकारियों को सूचना मिली की सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय में कुछ जेई हड़ताल होने के बाद भी कार्य कर रहे है| जिसके चलते तकरीबन तीन दर्जन संगठन के पदाधिकारी सिचाई विभाग के कार्यालय आ धमके| उन्होंने उपखड़िय कार्यालय सहायक अभियंता प्रथम के कमरे में बैठे विभाग के लिपिक अनूप कुमार सिंह, रवि कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मी जावेद को जमकर मारपीट कर दी|

अनूप ने बताया कि आरोपियों में नलकूप विभाग के जेईओ ने उनके साथ मारपीट की और कार्यालय में रखा फर्नीचर तोड़ कर इधर-उधर फेंक दिया| अभिलेख भी फाड़ने का प्रयास किया| आरोपी धमकी देते हुये चले गये| घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गयी| लिपिकों के समर्थन में राज्य कर्मचारी महासंघ आक्रोशित हो गया| संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री स्वदेश कुमार ने कहा है कि संगठन ने वार्ता करके कानून कार्यवाही की जायेगी| उन्होंने सिचाई विभाग के कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की|