साहब ठीक से नही होता मृदा परीक्षण

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

dm-sidioफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने फतेहगढ़ के आफिसर्स कालोनी में रवीफसल की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे जिलाधिकारी ने विभिन्य किसानो की समस्याओ को सुना और उनके निस्तारण का प्रयास किया|

डीएम से गोष्ठी के दौरान किसानो से कहा कि उनके दरवाजे किसानो के लिये हमेशा खुले है| किसान की कोई भी समस्या हो वह हमे बताये| जिस पर कुछ किसानो ने बिजली बिल आने और कनेक्शन ना होने की शिकायत की| कुछ किसानो ने कहा कि मृदा परीक्षण ठीक से नही हो पाता क्योंकि जिला स्तर पर कोई उचित व्यवस्था नही है| जिलाधिकारी ने किसानो को हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया है|

किसान मेले और रवि गोष्ठी में कृषि विभाग, गन्ना विकास विभाग, मस्य विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, लघु सिचाई विभाग, समाज कल्याण विभाग की प्रदर्शनी भी लगायी गयी| जिसका जिलाधिकारी ने अबलोकन भी किया| सीडीओ आदि मौजुद रहे|