फालोअप: बाइक खरीदने गया और मिली मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sntoshiफर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम खुदागंज के निकट बीते 12 अक्टूवर को खेतो में युवक की ईंट-पत्थर से कुचल-कुचल कर हत्या कर दी गयी थी| जिसकी शिनाख्त नही हो रही थी| शुक्रवार को पंहुचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त 24 वर्षीय राजीव उर्फ़ संजू निवासी रघुनाथपुर अल्लागंज शाहजंहापुर के रूप में की| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पहले ही करा दिया था|

मृतक संजू की पत्नी संतोषी पुत्री हरिनाथ सिंह अपने परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पंहुची| उसने कपड़ो व अंगूठी से मृतक की शिनाख्त अपने पति संजू के रूप में की| संतोषी ने बताया कि उसका विवाह बीते 7 जुलाई को ही संजू के साथ हुआ था| बीते 10 अक्टूवर को संजू अपने रिश्ते में रिश्तेदार विश्वनाथ चौहान के साथ कन्नौज के गुरसहायगंज से नई बाइक खरीदने के लिये गया था| लेकिन वह लौट के घर नही आया| संतोषी यह नही बता सकी की संजू के साथ गया विश्वनाथ आखिर कहा रहता है और उसके संजू की माँ माधुरी से क्या रिश्ते थे|

संजू शाराब पीने का लती था | विश्वनाथ के चाल चलन पर भी पुलिस की शक की सुई घूम रही है| घटना के बाद से विश्वनाथ भी मौके से फरार है| लेकिन परिजनों को गुमराह करने के लिये उसने विश्वनाथ की मोबाइल पर परिजनों की बात हुई थी| जिसमे उसने कहा कि वह कानपुर में है| उसके बाद से उसका फोन भी बंद आ रहा है| संजू के पास रखा 37 हजार रुपया भी गायब है| परिजनों के साथ पंहुचे थानाध्यक्ष मोहित यादव व स्वाट टीम प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी ने पोस्टमार्टम हाउस पंहुचकर संतोषी से पूंछताछ की| पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया|