गरीब की भूमि पर दबंगो ने शुरू किया कब्जा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

kbjaaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) दबंगो के चंगुल से अपने प्लाट को स्वतंत्र कराने के लिये पीड़ित महिला दर-दर भटक रही है| दबंगो ने उसे गुमराह करके जबरन उसके प्लाट पर कब्जा करना शूरू कर दिया|

पीड़ित महिला कमला देवी पत्नी रामआसरे निवासी फ़तेहपुर राव साहब ने बताया कि उसकी जमीन नरायनपुर गढिया में लज्जाराम कोल्ड के सामने है| इस भूमि पर बंटी उर्फ़ अनुज पुत्र रबिश चन्द्र निवासी नरायण पुर गढिया व कामरान पुत्र जैनुद्दीन खान, रिहान पुत्र जैनुद्दीन खान निवासी गंगाईच ने उस पर अबैध कब्जा करना चाहते है| इसकी सूचना पीडिता ने पुलिस को दी| पुलिस के जाते ही आरोपी मौके से भाग गये| बीते 10 अक्टूबर को रिजवान पुत्र शलीम, सिराज पुत्र बन्ने निवासी राजेपुर सराय मेदा ने उसके अंगूठे का निशान सादा कागज पर अंगूठे के निशान व हस्ताक्षर जबरन करा लिये| मोबाइल में फोटो भी खीच ली| आरोपी के कब्जा करने के प्रयास से पीड़ित महिला डरी हुई है|

थानाध्यक्ष मोहित लाल यादव ने बताया कि पुलिस ने फ़िलहाल काम रोंक दिया| दोनों पक्षों को बुलायाकर कागजात देखे जायेगे| उसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी|