आखिर रुकाई वाले दिन ही डिश संचालक ने क्यों लगाया मौत को गले ?

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

mautफर्रुखाबाद: फ़तेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर केशव नगर निवासी 28 वर्षीय डिश संचालक पिंटू शुक्ला पुत्र स्वर्गीय विनोद प्रकाश शुक्ला पांचालघाट पर गंगा के किनारे पड़े बेहोश पड़े मिले| मौके पर पंहुची पुलिस उन्हें लोहिया अपस्ताल लेकर आयी जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|

पिंटू डिश संचालन का कार्य करता था| उसका विवाह मैनपुर जनपद के जगत नगर निवासी दीपक शुक्ला की पुत्री से तय हुआ था| जिसको लेकर शुक्रवार को उसकी रुकाई और गोद भरने का कार्यक्रम था| रुकाई उसके घर पर और गोद भराई बढ़पुर के एक गेस्ट हॉउस में होनी थी| पिंटू सुबह लगभग 9:30 बजे घर से निकला उसके पास कुछ रूपये भी थे जो उसे भुगतान करने थे| जिसके बाद वह घर नही लौटा|

कई घंटे बाद जब पिंटू नही लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की| वह अक्सर कमालगंज एक मन्दिर पर जाता था वंहा भी उसके परिजनों ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नही चला| उधर दोपहर बाद पांचाल घाट चौकी इंचार्ज को एक युवक के गंगा में पड़े होने की सूचना मिली| सूचना पर वह मौके पर पंहुचे| उन्होंने उसे पानी से बाहर निकाला और उसके पास मिले मोबाइल फोन का सिम दूसरे मोबाइल में डालकर परिजनों को सूचना मिली| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल आये| जंहा उसको मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की माँ मुन्नी देवी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |

पांचाल घाट चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम ना कराने को लेकर लिखित मांग की| जिसके बाद शव उनकेसुपुर्द कर दिया गया|