बीजेपी चेयरमैंन ने सपा नगर अध्यक्ष को धमकाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

vijy-guptaaspaa-vijy-guptaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के शमसाबाद नगर अध्यक्ष को चेयरमैंन विजय गुप्ता ने अभद्रता कर भगा दिया| उसके ऊपर सीएम के खिलाफ अपशब्द कहने का भी आरोप लगा है| पीड़ित सपा नेता ने एसपी से गुहार लगायी है|

नगर अध्यक्ष इलियास मंसूरी ने एसपी को दिये गये शिकायत पत्र में कहा गया है कि शमसाबाद-फैजबाग़ मार्ग पर स्थित सर सय्यद पुस्तकालय का शिलान्यास तत्कालीन सांसद अखिलेश यादव के द्वारा किया गया था| जिसका शिलान्यास पत्थर अभी भी लगा है| नगर अध्यक्ष का आरोप है कि पत्थर के ऊपर अभी भी गंदा पानी बहता है| बुधवार को उसने बीजेपी से चेयरमैंन विजय गुप्ता से जब पानी ठीक करने को कहा तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता कर दी और गाली-गलौज किया| उनके गनर व सुरक्षा में लगे पीआरडी जवानो ने नगर अध्यक्ष को धमकाकर भगा दिया| आरोप है की चेयरमैंन ने सीएम अखिलेश यादव के लिये भी अपशब्द कहे| पीड़ित नगर अध्यक्ष ने घटना के सम्बन्ध में एसपी राजेश कृष्णा से भेट कर कार्यवाही की मांग की है|

चेयरमैंन विजय गुप्ता ने बताया कि सपा नेता से किसी भी प्रकार की अभद्रता नही की गयी| उनके सभी आरोप गलत है| उन्होंने कहा की सपा नेता बौखलाहट में गलत आरोप लगा रहे है| पुलिस इसकी जाँच कर ले| पहले भी उनके खिलाफ इस तरह की साजिश रची जा चुकी है| लेकिन विरोधी कामयाब नही हुये| सीएम के शिलान्यास पत्थर में कोई कमी नही है|