ब्रेकिंग: चौकी के पास दबंग साधु ने बाइक मिस्त्री को गोली से उड़ाया,एक घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

amit-rathuaar-123sp-vishalsri-ram-janki-mndirsp-raajeshफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रायपुर चौकी के पास श्रीराम जनकी मंदिर के बाबा मनमोहन दास ने आश्रम में नहाने के विवाद में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी| जबकि उसके पड़ोसी झोलाछाप चिकित्सक गम्भीर रूप से घायल हो गये| उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है| पुलिस ने आरोपी बाबा को दबोच लिया है|

रायपुर चौकी से लगा हुआ श्री राम-जानकी आश्रम है| आश्रम के ठीक सामने राजू वर्मा निवासी पलरिया की चाय का खोखा रखा है| राजू के पुत्र 13 वर्षीय अभिषेक व 9 वर्षीय रितिक अक्सर आश्रम में लगी समर से नहाने और पानी भरने जाते थे| सोमबार को साधू मनमोहन दास ने उन्हें पानी भरने से मना किया जिस पर उसने दोनों को जमकर धुन दिया| राजू वर्मा की पत्नी न बिंदू ने यह बात पास में ही मेडिकल चला रहे विशाल वर्मा उर्फ़ बबलू को दी और कहा कि उसके पति को विवाद की सूचना दे दे| कुछ देर बाद राजू आ गया| उसी दौरान सूचना मिलने पर रायपुर चौकी इंचार्ज हरपाल सिंह यादव ने बाबा मनमोहन, राजू वर्मा व बाइक मिस्त्री अमित राठौर को पुलिस ने चौकी में बुला लिया| अमित ने राजू का ही पक्ष लिया| पुलिस ने पंचायत कराकर मामले को रफा-दफा करा दिया|

इसके बाद आक्रोशित बाबा का शैतानी दिमांग शांत नही हुआ| चाय विक्रेता राजू वर्मा विवाद के बाद अपने घर चला गया| लेकिन आश्रम की जगह में ही किराये की दुकान खोले अमित राठौर पुत्र श्यामबाबू निवासी सर्वोदय नगर अपनी दुकान में आकर बाइक ठीक करने लगा| कुछ देर बाद बाबा आश्रम से तमंचा निकाल लाया और उसने अमित राठौर के पीछे से सर में गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर हो गया| उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा डॉ० प्रदीप ने उसे मृत घोषित कर दिया| गोली मारने की सूचना मेडिकल संचालक विशाल वर्मा निवासी बजरिया ने अमित के परिजनों को दी| इसी से आक्रोशित साधू ने उनके सीने में गोली मार दी| उन्हें भी लोहिया अस्पताल भेजा गया बाद में निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया|

लोहिया अस्पताल में मृतक की माँ माधुरी, पत्नी अंजू, बहन मौके [पर आ गयी| माँ ने बताया कि उसका विवाह चार साल पूर्व हुआ था| उसके अभी कोई संतान नही है| घटना स्थल पर एसपी राजेश कृष्णा, एएसपी अशोक कुमार, सीओ आलोक कुमार मौके पर पंहुचे| एसपी ने बताया कि साधू को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|