250 प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करेगा सविता समाज

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

ram-nivas-bhartiफर्रुखाबाद: सविता समाज उत्थान समिति ने 250 मेधावियों को सम्मानित करने का फैसला किया है| इसके साथ ही साथ कार्यक्रम में एक पत्रिका का भी विमोचन किया जायेगा|

संगठन के महामंत्री रामनिवास भारती ने बताया कि 2 अक्टूबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० वीएल विशारद पुस्तक का विमोचन करेंगे| आयोजन में 35 जिलो के जिलाध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे| 250 प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया जायेगा| कार्यक्रम में दहेज रहित विवाह हेतु भी प्रदेश अध्यक्ष से सम्पर्क किया जा सकता है| वार्ता के दौरान हरिराम, राकेश, डॉ० महेन्द्र , सीवी सिंह, डॉ० जौसी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे|