भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पर सपा का पलटवार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

spaaफर्रुखाबाद: बीते दिनों भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के द्वारा सपा सरकार और मुलायम परिवार पर लगातार किये हमले से सपा नेता आक्रोशित हो गये| उन्होंने आशुतोष पर जबाबी हमला बोला है| सपा नेताओ ने आरोप लगाया कि पहले बीजेपी अपने गिरेबान में झांककर देखे फिर दूसरो पर उँगली उठाये|

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने बीते दिन आजम खां को सपा सरकार का ताऊ और सपा को परिवार बाद का आरोप लगाया था| जिस पर सपा नेता सुरेन्द्र सिंह और जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव ने आशुतोष राय पर पलटवार करते हुये कहा कि भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओ को घाट से लगा दिया| यह संस्कार केबल भाजयुमो में है जो देश और प्रदेश को सांप्रदायिक की आग में झोंक रहे है| इसके साथ ही साथ आजम खां पर दिये गये वयान अपर उन्होंने कहा कि आजम खां एक सर्वमान्य नेता है उन पर व सैफई परिवार पर आरोप लगाना सूरज पर धुल झोकने के बराबर है|