राजकीय वाहन चालक संघ की चक्का जाम हड़ताल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

vaahan-chalak-sanghफर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार के खिलाफ इस समय लगभग सभी विभागों के कर्मी उग्र है| जिससे सरकार चारो तरफ से घिर रही है| मंगलवार को राजकीय वाहन चालक संघ का ने भी पूरी तरह हड़ताल रखी| जिससे सरकारी अफसरों के वाहनों को लाने-ले जाने में भी समस्या का सामना करना पड़ा|

राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में सभी सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्रित हुये| सभी ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया| राजकीय चालको ने सरकार के खिलाफ अपनी भडास निकाली| अशोक कुमार ने कहा कि वाहन चालको ने ग्रेड वेतन 1900 से बढाकर 2 हजार करने का शासनादेश जारी करने, मूल वेतन के साथ डीए को जोड़कर भुगतान करने आदि मांगो को लेकर चालक चक्का जाम हड़ताल पर चले गये है| इस हड़ताल में एम्बुलेंस सेवा शामिल नही है|

चालको ने सीएमओ कार्यालय में नारेबाजी करने के साथ ही साथ कलेक्ट्रेट परिसर में घूमकर अपने साथियों को हड़ताल में शामिल होने की सलाह दी| वही सड़क पर भी राजकीय वाहनों को रोंककर चालको ने साथियों को हड़ताल का समर्थन करने की अपील की| इस दौरान समाधान, लज्जाराम, उमैर खां, किशोर कुमार, महेश, रधुवीर, महेश, रघुवीर प्रसाद, मुन्ना, राका रंजन, संजय सिंह, जगदीश , विनोद सक्सेना आदि शामिल रहे|